फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If the fish was not cooked, then the wife was burnt, the condition is critical

Lalitpur News: मछली नहीं पकाई, तो पत्नी को जलाया, हालत गंभीर

Sat, 27 May 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 27 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
If the fish was not cooked, then the wife was burnt, the condition is critical
जिंदगी और मौत से लड़ रही ग्वालियर हॉस्पिटल में पीड़िता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मछली पकाने से इंकार करने पर नशे में धुत्त पति ने पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए, जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, 90 प्रतिशत झुलस जाने के कारण उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया, महिला ग्वालियर के अस्पताल में जिंदगी व मौत से लड़ रही है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी राम सिंह बृस्पतिवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा, उसने अपनी पत्नी जशोदा से मछली पकाने के लिए कहा। पत्नी ने मछली पकाने से साफ इनकार कर दिया। जिसकी वजह से दोनों कहासुनी व वाद विवाद होने लगा। इस बीच राम सिंह ने डिब्बे में रखा केरोसिन अपनी पत्नी के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी। देखते ही देखते महिला लपटों से घिर गयी। चीख पुकार सुनकर परिजनों व आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिर महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला लगभग 90 प्रतिशत झुलस गई है। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने महिला को मेडिकल कालेज झांसी भेजा। झांसी से उसको ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना संज्ञान में है, पीड़िता इलाज के लिए गैर जनपद गई है, अभी तक इस घटना के संबंध में कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के बाद दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। - धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed