{"_id":"69ac7c8900e8417d4e08c051","slug":"if-a-vehicle-is-found-parked-on-the-road-the-municipal-team-will-tow-it-away-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152698-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़क पर खड़े मिले वाहन तो उठा से जाएगी पालिका का टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़क पर खड़े मिले वाहन तो उठा से जाएगी पालिका का टीम
विज्ञापन
नगर पालिका बनवाएगी चार वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगरपालिका प्रशासन सड़क किनारे वाहनों की हो रही पार्किंग की समस्या के निस्तारण के लिए जल्द ही बस स्टैंड के पास पार्किंग स्थल तैयार करेगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इसके साथ ही रिकवरी वाहन भी खरीदे जाएंगे, जो सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों को उठाकर ले जाएंगे।
शहर में मुख्य सड़कों पर व नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े हो जाते हैं। घंटाघर, कटरा बाजार, सावरकर चौक, आजाद चौक, तालाबपुरा, नदीपुरा, तुवन से तालाबपुरा रोड, तुवन से वर्णी चौराहा रोड, वर्णी चौराहे से रेलवे स्टेशन, देवगढ़ रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, इलाइट चौराहे के पास समेत अनेक स्थानों पर घरों के बाहर ही लोग अपने चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। वाहन चालकों, एंबुलेंस व अन्य प्रकार की जरूरी सेवाएं भी जाम के चलते बाधित हो जाती हैं।
लोग अपने चार पहिया वाहन घंटाघर पर ही बीच सड़क खड़ाकर बाजार में खरीदारी करते रहते हैं। ऐसे में कई बार जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब शहर में मुख्य सड़क व नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों तके खिलाफ अब पालिका व जिला प्रशासन सख्त हो गया है। नगर पालिका प्रशासन ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए रास्ता खोज लिया है।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन अभिलाषा पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। इसके साथ ही पालिका की ओर से दो रिकवर वाहन भी खरीदे जाएंगे। इसमें एक वाहन नगर पालिका के पास होगा, जबकि दूसरा रिकवरी वाहन यातायात विभाग को सौंपा जाएगा। ऐसे में मुख्य सड़कों पर नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े मिलने पर उन्हें पार्किंग स्थल पर पहुंचाया जाएगा।
वर्जन
मुख्य सड़कों पर स्थायी रूप से खड़े किए जाने वाले वाहनाें के लिए अभिलाषा पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग बनाई जाएगी। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद