फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Id- e Mushaira and speech will be on Meeladunnvi

ईद- ए- मीलादुन्नवी पर होगा मुशायरा व तकरीर

Mon, 07 Dec 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Id- e Mushaira and speech will be on Meeladunnvi
ललितपुर। ईद-ए- मीलादुन्नवी पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं है। रविवार को आयोजित बैठक में तीन दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान मुशायरा व तकरीर के साथ जुलूस- ए- मोहम्मदी को धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुहल्ला नदीपुरा स्थित कयामगाह में आयोजित जिला मुस्लिम एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी ने हजरत मुहम्मद साहब द्वारा दिखाई गई दीनी रोशनी पर चलते हुए अमन चैन कायम रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस्लाम दुनिया को अमन और शांति का पैगाम देता है।
विज्ञापन


शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम ने कहा कि लोगों को चाहिए कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें, ताकि अमन और चैन कायम रहे।

बैठक में 24 दिसंबर को आयोजित ईद- ए- मीलादुन्नवी पर्व की रूपरेखा तय की गयी। बताया गया कि 22 दिसंबर को आजाद चौक पर मुशायरा, 23 दिसंबर को तकरीर व 24 दिसंबर को सुबह नमाज के बाद जुलूस निकाला जाएगा। इस दिन मस्जिदों में भी कार्यक्रम होंगे। दोपहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा, जो अजीतापुरा से शुरू होकर इमाम चौक नदीपुरा पहुंचकर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नायब शहर पेश इमाम हाजी इलयास, हाजी मोहम्मद जाबिर, हाजी सगीर, हाफिज मुबीन, मोलाना इकरामुद्दीन, मोलवी अल्लादीन, हाफिज मो. आबिद के अलावा दाऊद मास्टर, हाजी अनीस मंसूरी, हाजी सईद, समाजवादी पार्टी के


नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, पत्रकार अबरार अली, हमीद मंसूरी, सरफराज खां, असर ललितपुरी, मुस्ताक खान, अख्तर मास्साब, रिजवान उज्जमा, नबाब बख्श, लियाकत अली, मो. अबरार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed