फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   husband killed his wife and daughter with a cricket bat In Lalitpur Revealed in post mortem report

मां-बेटी का कत्ल: गला दबाकर नहीं ऐसे की थी मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला दिल दहलाने वाला राज

Wed, 10 Jan 2024 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Jan 2024 02:27 PM IST
सार

ललितपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां प्रेमिका से बात कर रहे युवक को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर दंपती में झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी और मासूम को बैट से पीटकर मार डाला। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।

विज्ञापन
husband killed his wife and daughter with a cricket bat In Lalitpur Revealed in post mortem report
Lalitpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में प्रेमिका से बात किए जाने का विरोध करने पर की गई पत्नी और पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी की मां और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम में मां-बेटी के सिर में गंभीर चोट पाई गई है। इसी कारण उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मां के अलावा बेटी की भी गला दबाकर नहीं बैट से हमलाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला चांदमारी निवासी नीरज द्वारा सात जनवरी की देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर हुए झगड़े में अपनी पत्नी मनीषा और एक वर्षीय पुत्री निपेक्षा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा व निपेक्षा के सिर की हड्डी टूटी पाई गई। मनीषा के सिर पर तीन से चार बार क्रिकेट बैट से हमला किया गया था, जबकि निपेक्षा के सिर पर एक बार क्रिकेट बैट से हमला होना पाया गया। हालांकि इस हमले में निपेक्षा के सिर से खून नहीं निकला था।
 

सिर की हड्डी टूटी थी और सिर के अंदर ही खून की क्लॉटिंग हुई थी जोकि निपेक्षा की मौत का कारण बनी। वहीं मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी नीरज की प्रेमिका और मां शीला देवी को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्रेम प्रसंग के चलते झगड़े में हुए इस दोहरे हत्याकांड की चर्चा दूसरे दिन भी शहर के लोगों में रही।
 

एक साल की बच्ची ने क्या बिगाड़ा था जो उसकी हत्या कर दी
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी नीरज को जिले के लोग कोस रहे हैं। उनका कहना है कि एक साल की मासूम बच्ची ने क्या बिगाड़ा था जो नीरज ने उसकी हत्या कर दी। ऐसे कलयुगी पिता को सख्त से सख्त सजा देने की लोग मांग कर रहे हैं।

 

माता-पिता को नहीं था हत्या का अंदेशा
मृतका मनीषा की मां बिमला और पिता पुरुषोत्तम का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बिमला अपनी पुत्री मनीषा व नातिन निपेक्षा की बात याद करते-करते बेसुध हो जाती है। अन्य महिलाएं और समझा-बुझाकर सांत्वना देती हैं। इस दौरान मनीषा की मां, पिता और भाई कहते हैं कि उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि नीरज उसकी पुत्री व नातिन की हत्या सिर्फ प्रेम प्रसंग के कारण हुए झगड़े में कर देगा। अगर उन्हें तनिक भी अंदेशा होता तो वह अपनी पुत्री व नातिन को अपने पास जीवन भर के लिए रख लेते।


 

पुलिस हिरासत में हत्यारोपी की मां बोली- ऐसे पुत्र को चढ़ा दो फांसी
हत्यारोपी नीरज कुशवाहा की मां शीला देवी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शीला देवी ने कहा कि ऐसे हत्यारे पुत्र जिसने अपनी पत्नी और एक साल की पुत्री की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है, ऐसे पुत्र को फांसी पर चढ़ा दो।

 

पत्नी-पुत्री के हत्यारे को जेल में रखा बैरक नंबर 2 ए में
पत्नी और एक साल की पुत्री की निर्मम तरीके से हत्या करने के आरोपी नीरज कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जिला कारागार में हत्यारोपी नीरज को बैरक नंबर 2 ए में रखा गया है। जबकि हत्यारोपी की प्रेमिका शिवानी और मां शीला देवी को महिला बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed