{"_id":"66468f10da5ed2bbd0055dd4","slug":"husband-hangs-himself-from-saree-after-argument-with-wife-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114776-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद साड़ी के फंदे से लटका पति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद साड़ी के फंदे से लटका पति, मौत
विज्ञापन
ललितपुर। पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद युवक कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी रतीराम (42) पुत्र कम्मोद बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर के अंदर छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, रतीराम की शादी 2004 में ग्राम भैलोनी लोध निवासी सविता से हुई थी। शादी के 20 साल गुजर जाने के बाद भी पति-पत्नी निसंतान थे। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पति-पत्नी अपने घर पर थे। इस दौरान, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद सविता आगे वाले कमरे में चली गई थी। करीब 15-20 मिनट तक जब अंदर के कमरे से रतीराम की कोई आवाज नहीं आई तो सविता अंदर पहुंची। यहां देखा कि रतीराम साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। शोर सुनकर मोहल्लेवासी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तत्काल रतीराम को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई अंगद ने बताया कि रतीराम तीन भाई-एक बहन में छोटा था और खेती किसानी और मजदूरी करता था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। मामले की जांच कराई जा रही है।