फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Husband absconds after strangulating his wife to death

Lalitpur News: पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति फरार

Sat, 25 May 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Husband absconds after strangulating his wife to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालाबपुरा में किराए के मकान में रह रही महिला की उसके पति ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण राय, फॉरेंसिक जांच टीम सहित कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
मोहल्ला तालबपुरा के डोंडाघाट स्थित एक मकान में कुछ किराएदार रहते हैं। उक्त मकान में ही कोतवाली महरौनी अंतर्गत भैरा निवासी अदिति उर्फ रानी राजा (35) पत्नी पुष्पेंद्र राजा एक वर्ष से किराए का कमरा लेकर रह रही थी। अदिति का पति से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इस कारण उसका पति ज्यादातर अपने गांव भैरा में रहता था। शुक्रवार को महिला अपने कमरे में छोटे पुत्र चार वर्षीय कान्हा के साथ अकेली थी। अन्य किराएदार नहीं थे। शाम को जब एक किराएदार लौटकर घर आया तो अदिति राजा के कमरे के दरवाजे आधे खुले देखे। आवाज दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। किराएदार ने झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। अदिति राजा कमरे में जमीन पर मृतावस्था में पड़ी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका का पति यहां नहीं मिला। मृतका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की हत्या पिता ने रस्सी से गला घोंटकर की है। पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

-------
सीसीटीवी कैमरे में आते दिखा अदिति का पति
पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें अदिति राजा का पति शाम के समय आते और करीब 12 मिनट बाद जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मृतका का मोबाइल फोन खोलेगा राज
मृतका के पास उसका एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद हत्या की वजह का सही पता चलेगा। सूत्रों के अनुसार मृतका के मोबाइल में कुछ फोटो व कॉल डिटेल मिली है। जिसके आधार पर अवैध संबंधों के शक में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
----------
बड़ा पुत्र गांव में तो छोटा रह रहा था साथ
अदिति राजा का पति ग्राम भैरा में खेती किसानी करता है। अदिति के दो बेटे 10 वर्षीय देव व चार वर्षीय कान्हा हैं। बड़ा पुत्र देव हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और वर्तमान में अपने गांव भैरा में था, जबकि चार वर्षीय कान्हा अपनी मां अदिति के साथ तालाबपुरा में रह रहा था। पति यहां आता जाता रहता था।
-------
15 दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच हुई थी मारपीट
मोहल्लेवासियों ने बताया कि अदिति और उसके पति में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब 15 दिन पूर्व दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था और मारपीट तक हुई थी। इसके बाद अदिति का पति अपने गांव चला गया था।
--------
जान बचाने को किया संघर्ष
गला घोंटने के दौरान अदिति ने अपने आप को बचाने की काफी कोशिश की थी, जिसमें उसका हत्यारोपी से संघर्ष भी हुआ। लेकिन, उसका यह संघर्ष नाकाफी रहा और हत्यारोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर बिखरा पड़ा सामान और अन्य स्थितियां इस ओर इशारा कर रही हैं।

--------
डोंडाघाट में अदिति राजा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मौके पर मिले साक्ष्य और मृतका के पुत्र द्वारा दिए गए बयान से अदिति की हत्या उसके ही पति द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed