फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hungama over pregnent lady death

प्रसूता की मौत पर ग्रामीणों ने काटा बवाल

Wed, 24 Feb 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
hungama over pregnent lady death
कैप्सन - ग्रामीणों का समझाते तहसीलदार - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। सोमवार की रात पूराकलां से तालबेहट सीएचसी आ रही एक प्रसूता की मार्ग में ही मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात को लेकर ग्रामीणों और उसके रिश्तेदारों ने मंगलवार को तहसील में जमकर बवाल किया। अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण मृतका का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और शव घर ले गए।
विज्ञापन

पूराकलां निवासी कल्लू कुशवाहा की पत्नी पूजा गर्भवती थीं। सोमवार को उसे दर्द हुआ। उसे प्रसव के लिए सीएचसी तालबेहट लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पता चला कि बच्चे की मौत पहले ही हो चकी थी। सुबह पूराकलां पुलिस ने मौके पर जाकर मृतका के शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजने के लिए अपनी कार्रवाई शुरू की। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इसके बाद मृतका के मायके जमालपुर एवं सुसराल पूराकलां से आए ग्रामीणों ने तहसील में आकर हंगामा किया, उनका कहना था कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। जिस पर तहसीलदार विशेश्वर सिंह और थानाध्यक्ष पूराकलां अमर बहादुर ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन वह किसी भी सूरत में पोस्टमार्टम कराने पर राजी नहीं हुए। इसके बाद अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की एक छोटी बच्ची भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed