फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hundred gram panchayats did not upload action plan

Lalitpur News: सौ ग्राम पंचायतों ने अपलोड नहीं की कार्ययोजना

Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hundred gram panchayats did not upload action plan
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में बजट पाने के लिए पहले से साल भर की कार्ययोजना तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जाती है। शासन ने 31 जनवरी तक कार्ययोजना मांगी थी, लेकिन अब तक 295 ग्राम पंचायतों ने ही कार्ययोजना शासन को भेजी है। जबकि, एक दिन शेष है। यदि पोर्टल पर कार्ययोजना नहीं भेजी गई, तो निधि जारी नहीं होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के विकास के लिए प्रतिवर्ष करीब 84 करोड़ रुपये शासन से निर्गत किया जाता है। शासन ने ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना 9 बिंदुओं पर मांगी है। किसी एक बिंदु पर पंचायत निधि की 25 प्रतिशत धनराशि खर्च करने की कार्ययोजना तैयार करनी है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं में गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ और हराभरा गांव, आत्म निर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित और न्याय संगत गांव, सुशासन गांव एवं महिला हितैषी गांव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, अब तक करीब 100 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिन्होंने कार्ययोजना तैयार कर पोर्टल पर अपलोड नहीं की है। 31 जनवरी तक यह कार्ययोजना को अपलोड करना है, जिसके लिए एक ही दिन शेष है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि सचिवों को जल्द ही कार्ययोजना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि शासन से तारीख बढ़ने की उम्मीद है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed