फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Humility and sweetness in life lies in forgiveness: Nirbhay Sagar

जीवन में नम्रता और मधुरता क्षमावाणी में निहित : निर्भय सागर

Mon, 08 Sep 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Humility and sweetness in life lies in forgiveness: Nirbhay Sagar
ललितपुर। वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भयसागर महाराज ने कहा कि व्यक्ति अपने द्वारा किए गए गलत कार्यों के प्रति यदि विचार कर उन्हें भविष्य में न करने का संकल्प ले तो उससे वर्तमान जीवन सुधरने के साथ परिणाम पवित्र होते हैं। उन्होंने क्षमावाणी को जीवन में उतारने पर बल दिया। वह रविवार को जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित क्षमावाणी पर्व को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल जैनियों का ही नहीं, प्रत्येक नागरिक का है। इस दिन अपने मन की कलुषता दूर कर निर्मलता के भाव आते हैं। धर्मसभा का शुभारंभ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने पुष्प अर्पित कर किया। आचार्य श्री के पादप्रक्षालन का पुण्यार्जन डॉ राजकुमार जैन व नयन जैन परिवार ने किया। शास्त्र भेंट कर पाठशाला परिवार की बहनों के साथ नीलम जैन, प्रिया, सोनाली, निर्मला जैन अभिलाषा, अनीता मोदी ने पुण्यार्जन किया।
विज्ञापन

जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टडै़या ने कहा कि पर्यूषण पर्व में दस दिनों तक श्रावक आध्यात्मिक तत्वों की आराधना कर अपना और अपने जीवन मूल्यों का स्पर्श करते हैं, इसके माध्यम से एक दूसरे से क्षमा याचना करते हैं। धर्मसभा में विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, राजकुमार जैन, रमेश सिंह लोधी, मुन्नालाल जैन, महेंद्र जैन मयूर, अनिल जैन अंचल, नरेंद्र कंडकी, हरीश कपूर, नरेंद्र जैन कंडकी, गंधर्व सिंह लोधी, डॉ दीपक चौबे, अजय बरया, रामेश्वर मालवीय आदि ने विचार व्यक्त किए। धर्मसभा का संचालन जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन ने किया। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान डॉ. रामगोपाल साहू, महेश श्रीवास्तव, महेंद्र प्रतापसिंह बुंदेला, गुलाम मुहम्मद गामा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, कन्हैयालाल नामदेव, डॉ. मनवीर सिंह तोमर, लक्ष्मी रावत, नरेंद्र पाठक, आलोक मयूर, डॉ विशाल जैन, मंदिर प्रबंधक मनोज जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
अभिनंदननोदय तीर्थ क्षेत्र में हुआ क्षमावाणी कार्यक्रम
जैन समुदाय के दशलक्षण पर्व के समाप्ति के उपरांत जैन समाज के स्टेशन रोड स्थित अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र में क्षमावाणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह क्षेत्रपाल मंदिर में पूजा अभिषेक और शांति धारा की गई। क्षेत्रपाल कमेटी प्रबंधक पंकज मोदी, नीरज मोदी, प्रफुल्ल जैन, विजय जैन, डॉ मोहित जैन, सत्येंद्र, सुरेश बडेरा, शैलेंद्र सिंघई, अजय सोनी आदि मौजूद रहे।
00000
श्रीजी की शोभायात्रा के साथ पर्यूषण पर्व का समापन
तालबेहट। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रविवार को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
सुबह मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांति धारा, पूजन आदि हुआ। दोपहर में बड़ा जैन मंदिर से नगर में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे बच्चे धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। उनके पीछे हाथ ठेलों पर तैलीय चित्रों की झांकियां चल रही थीं। रथ पर विभिन्न पात्र सवार थे। महिलाएं मंगलगीत गातीं और युवक जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई जैन मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह आरती उतार कर स्वागत हुआ। धर्मसभा को संबोधित करने वाले पं. संतोष कुमार जैन एवं संगीतकला का प्रदर्शन करने वाली वैशाली शर्मा, वैष्णवी शर्मा आदि काे सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष अरुण मोदी, मंत्री अजय जैन, यशपाल जैन, संत मिठया, सनत कमार, कमल मोदी, चक्रेश जैन, मनोज जैन, विशाल जैन, अरुण मौली, गौतम मोदी आदि मौजूद रहे।

000000000000000
भगवान जिनेंद्र नगर में निकाली गई विमान शोभायात्रा
महरौनी। नगर में धर्म, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान जिनेंद्र की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अजितनाथ बड़ा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए यशोदय तीर्थ तक पहुंची। घर-घर भगवान जिनेंद्र की आरती और पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में मुनि गुरुदत्त सागर व मुनि मेघदत्त सागर का श्रद्धालुओं ने पादप्रक्षालन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। बालिकाओं ने डांडिया नृत्य कर शोभायात्रा को और भी मनमोहक बना दिया। इस मौके पर राजा चौधरी, संतोष सराफ, आनंद सराफ, ऋषभ कठरया, अरविंद मलैया, प्रशांत सिंघई, डॉ. राजकुमार, हेमंत सिंघई, शिखर सिलौनया, राजू मलैया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed