फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   HT wires hanging over crops...can cause fire if hit by strong wind

Lalitpur News: फसलों के ऊपर झूल रहे एचटी तार... तेज हवा में टकराए तो लग सकती आग

Mon, 04 Mar 2024 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
HT wires hanging over crops...can cause fire if hit by strong wind
- अग्निकांडों से हो चुका है फसलों को नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फसलों के ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। खेतों में खड़ी फसलें पकने की अवस्था में आ गई हैँ। अधिकांश फसल बेमौसम बारिश व बिगड़े मौसम के मिजाज से खराब हो गई है। ऐसे में रही बची फसल को बिजली के तारों के गिरने की आशंका से किसान चिंतित है। हद तो तब हो गई, जब कई बार दुर्घटनाएं होने के बाद भी विभागीय अधिकारी तारों को व्यवस्थित करने के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। ग्राम बंगरिया, पाली क्षेत्र के कई गांव, अजुन खिरिया, मड़ावरा के कारीटोरन फीडर व महरौनी क्षेत्र, बार क्षेत्र में इस प्रकार के मामले हैं।

----
यह हो चुकी घटनाएं
- 13 मार्च 21 को ग्राम रारा में हाईटेंशन तार टूटने से फसल जली।
- 24 मार्च 21 को ग्राम झावर में ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से फसल जली।
- 27 मार्च 21 को महरौनी के ग्राम गुढ़ा में तार टूटकर गिरने से फसल जली।
- 29 मार्च 21 को ग्राम गेवरा गुंदेरा ट्रांसफार्मर में आग लगने से जली फसल।
- 30 मार्च 21 को ग्राम नदनवारा में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से फसल को नुकसान।
---
जनपद में जर्जर व झूलते तारों को बदलवाया जा रहा है। रिवैंप योजना के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में तारों के बदलने का कार्य रह गया है, वहां भी जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed