फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   How will the city be good, the municipality president is unable to get the roads and drains of his own ward built

शहर कैसे होगा अच्छा, अपने ही वार्ड की सड़कें-नालियां नहीं बनवा पा रहीं पालिकाध्यक्षा

Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
How will the city be good, the municipality president is unable to get the roads and drains of his own ward built
बलसिंह के मकान से सुरेंद्र के मकान तक खराव पड़ी सड़क व जमा गंदगी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में विकास की जिम्मेदारी संभाले पालिकाध्यक्ष रजनी साहू शहर तो दूर अपने ही वार्ड की व्यवस्थाएं नहीं सुधार पा रही हैं। करीब 18 हजार की आबादी वाले वार्ड नंबर तीन में अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं।
विज्ञापन

इस वार्ड में कच्ची सड़क होने से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो रहा है। पेयजल समस्या को देखते हुए करीब 70 हैंडपंप लगवाए गए थे, लेकिन इनमें से 18 हैंडपंप खराब पड़े हैं। वहीं मोहल्लों की गलियों में नालियों के अभाव में दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं, बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि यहां के सभासद रामबाबू यादव ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए पालिकाध्यक्ष से लेकर डीएम तक ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में मुलायम के मकान से अशोक विश्वकर्मा के मकान तक पेवर ब्रिक्स मार्ग उखड़ा पड़ा हुआ है। कई जगह तो ब्रिक्स नजर तक नहीं आ रहे हैं। रास्ता कच्चा ही नजर आ रहा है। नाली की भी मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में नालियों का दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदा पानी रास्ते में जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल सिंह के मकान से सुरेंद्र के मकान तक का रास्ता कच्चा पड़ा हुआ है। सड़क के अभाव में दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा है। वहीं खाली प्लाट में दूषित पानी के जमा होने से दुर्गंध उठ रही है।
सीसी रोड़ से हरनाम के मकान से रिंकू के मकान होकर देवगढ़ संपर्क मार्ग जाता है। रास्ता कच्चा व गड्ढा होने से दूषित पानी जमा हो रहा है। लोग अधिक पानी जमा होने से पत्थर रखकर निकलने को मजबूर है।
सिद्धबाबा मंदिर से बब्लू राजा के मकान तक आधे रास्ते में सड़क नहीं डल पाई है। आगे से पेवर ब्रिक्स सड़क डाली गई, जिसमें नाली का निर्माण नहीं किया गया है। घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए ब्रिक्स मार्ग में कट कर दिया है। मंदिर के पहले सीसी रोड डला है, लेकिन मरम्मत के अभाव में जर्जर हालत हो गई है। गड्ढों का आकार बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर मोहल्ला वासियों ने मिट्टी डाल दी है, जिससे आधे मार्ग पर आवागमन सुलभ हो गया है।

कई गलियों में नहीं है नाली, रास्तों में दूषित पानी
मोहल्ला में कई गलियों में सड़क व नाली के अभाव में रास्ते में पानी जमा तो ही रहा है, साथ ही गलियों में सड़क है पर नाली नहीं। इससे भी पानी निकासी ठीक से नहीं हो रही है। कहीं पेवर ब्रिक्स से सड़क तो डाल दी, लेकिन नाली की गहराई कम है। इससे नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर रास्ते में बह जाता है। कई बार तो पूरे रास्ता में ही जमा हो जाता है। लोगों को मजबूरन ही गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है।
वार्ड में सड़क, नाली और पेयजल की समस्या गंभीर हैं। अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। कई बार हैंडपंप सुधरवाए जाने की मांग की।
रामबाबू यादव, सभासद
मोहल्ला में सड़क की हालत खराब है। वाहनों की आवाजाही में परेशानी बनी हुई है। सड़क का निर्माण कराया जाए।
मलनसिंह
रास्ता में डाली गई सड़क मरम्मत के अभाव में गायब हो गई है। कच्चा रास्ता नजर आ रहा है। बाइक चलाने में तक दिक्कत है।
बलवीर सिंह
मकान तक सड़क व नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे घरों से निकलने वाला पानी फैल रहा है। नाली का निर्माण कराया जाए।
गंधर्व सिंह
गली में सीसी रोड डला है, लेकिन समय पर मरम्मत न होने से जर्जर हालत हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रात में पैदल चलने में गिरने का भय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed