फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   House rajistri done for KCC froud

केसीसी के नाम पर करा ली मकान की रजिस्ट्री

Tue, 28 Jul 2020 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
House rajistri done for KCC froud
तालबेहट। शातिर दिमाग युवक ने एक महिला का भाई बनकर किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर उसके मकान की रजिस्ट्री करा ली और पेंशन पर एक बैंक से लोन भी निकलवा लिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा निवासी कैलाश बाई पत्नी स्व. चिप्पा ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। उसके दोनों पुत्र गांव में रहते हैं और वह मजरा रानीपुरा में अपनी पुत्री के साथ निजी मकान में रहती है। उसके पास ग्रामसभा खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी एक युवक का आना- जाना था। वह उसे अपनी बहन मानता था। कुछ दिन पहले उसने शासकीय योजनाओं का लाभ के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात कही। भरोसा करके वह तैयार हो गई। इसके बाद वह मुझे एक दिन बैंक और तहसील ले गया। उसने मेरे सभी कागज अपने पास रख लिए।
विज्ञापन

कुछ माह बाद जब मैं बैंक पेंशन निकालने गई तो पता चला कि पेंशन बैंक से लिए गए ऋण में कट रही है। जानकारी करने पर पता लगा कि मैंने बैंक से ऋण लिया है। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। तब उसे पता चला कि आरोपी ने उसके मकान की रजिस्ट्री बिना पैसा दिए अपनी पत्नी के हक में करा ली है। पीड़िता का आरोप है कि जब इस संबंध उसने आरोपी को बताया तो वह आगबबूला हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसके मकान की रजिस्ट्री वापस कराने की मांग की है। पीड़िता के शिकायती पत्र पर उपजिलाधिकारी मो. कमर ने कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने एवं कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed