फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   House hold Survey will start today

आज से प्रारंभ होगा हाउस होल्ड सर्वे

Sat, 01 Aug 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत छह से चौदह वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। इसके बाद भी तमाम बच्चे शिक्षा के मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं, इसे ध्यान में रखकर हर वर्ष हाउस होल्ड सर्वे कराया जाता है। इस सत्र में एक अगस्त से इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान प्रत्येक बस्ती, मजरा, वार्ड का सर्वे होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने अध्यापकों को सर्वे की जिम्मेदारी सौंप दी है। सर्वे में तीन से पांच, छह से चौदह वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों का विवरण एकत्रित किया जाएगा। चौदह वर्ष तक के बच्चों का पूर्ण विवरण अंकित किया जाएगा। प्रपत्र में  बच्चों का नाम व पता भरा जाएगा। तीन, चार एवं पांच वर्ष के बच्चों का सर्वेक्षण कर पृथक से उनकी सूचना संकलित की जाएगी। विकलांग बच्चों की संख्या का विवरण भी एकत्र किया जाएगा। जिस घर में विद्यालय न जाने वाले बच्चे चिह्नित हो उस पर रंगीन चाक से एचएचएस 2015 लिखकर आउट आफ स्कूल बच्चों की संख्या एवं प्लस का चिह्न अंकित किया जाएगा। चिह्नित आवास पर लगे प्लस के चिह्न को तब तक नहीं हटाया जाएगा, जब तक कि बच्चे का स्कूल में नामांकन नहीं हो जाए। सर्वेयर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सहयोग ले सकेंगे। सर्वे के उपरांत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव को बस्ती में कोई परिवार व बच्चा नहीं छूटने का प्रमाण पत्र देना होगा। खास बात यह है कि माइग्रेट किए गए बच्चों का पूर्ण विवरण माइग्रेट करने वाले स्थान के जनपद, प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों को लिखा जाएगा। हाउस होल्ड सर्वे के समय माइग्रेरी बच्चों की सूचना विवरण प्रपत्र संलग्नक तीन के अनुसार अलग पृथक रजिस्टर में संकलित की जाएगी। सर्वे पूर्ण करने के पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम, वार्ड शिक्षा समिति की बैठकों में आउट आफ स्कूल बच्चों के नाम पढ़कर सुनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आउट आफ स्कूल बच्चों का विवरण स्थानीय समुदाय के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed