{"_id":"61db39e032a7606b794b4592","slug":"house-collapsed-in-rain-death-of-son-four-serious-including-parents-and-brother-lalitpur-news-jhs212797882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मकान गिरा, बेटे की मौत, माता-पिता व भाई समेत चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मकान गिरा, बेटे की मौत, माता-पिता व भाई समेत चार गंभीर
विज्ञापन
बार/पुलवारा (ललितपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम धनगौल में रविवार सुबह करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान एक मकान गिर गया। इस घटना में मकान के अंदर मौजूद दंपती और तीन बच्चे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में किशोर के माता-पिता व भाई समेत चार घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम धनगौल निवासी कमल यादव के पास करीब साढ़े तीन एकड़ खेती है। वह शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रविवार सुबह बारिश होने के कारण वह देर से उठा और घरेलू काम करने लगा। इसी दौरान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से उसका मकान गिर गया।
मकान के अंदर कमल (35) के अलावा उसकी पत्नी अभिलाषा (32), बेटा कार्तिक (12 वर्ष), नामिक (8 वर्ष) के अलावा सात वर्षीय भतीजी देविका मकान के मलबे में दब गए। घटना में चीख पुकार सुनकर आसपास के अलावा गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटवाकर किसी तरह से उसके नीचे फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उनके बेटे कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। दंपती सहित अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर एसडीएम तालबेहट एसपी सिंह एवं तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा के अलावा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पांच साल में 12 आवास बने लेकिन कमल को नहीं मिल सका घर
ग्राम घनगौल में पांच साल में 12 आवास बनाए गए लेकिन कमल को एक घर भी नहीं मिल सका। हादसे के बाद ग्राम प्रधान रत्ना देवी मिश्रा का कहना है कि इस कार्यकाल में चार लोगों को आवास का लाभ मिल चुका है अब जो आवास मिलेंगे उसमें कमल को भी आवास दिलवाएंगे।
-----------
ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान
रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि से ग्राम धनगौल में भारी नुकसान हुआ है। कई पेड़ उखड़ गए है और फसल भी बर्बाद हो चुकी है। ब्लॉक क्षेत्र में अधिकांश खेतों में ओलों के जमा हो जाने से फसलें पानी में पानी भर गया। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए।