{"_id":"65f899b096244c45c90a18b4","slug":"hospital-running-with-the-help-of-pharmacist-and-lab-technician-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112028-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के सहारे चल रहा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के सहारे चल रहा अस्पताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/सिलावन। कुम्हैड़ी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक की कमी से जूझ रहा है। यहां तैनात चिकित्सक सीएचसी महरौनी पर सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन के सहारे चल रहा है। आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट इलाज दे रहे हैं। यही नहीं सफाई कर्मी न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने पानी की समस्या भी बनी हुई है।
सोमवार को अमर उजाला की टीम ने ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत जानी। यहां ओपीडी तो खुली थी, लेकिन चिकित्सक नदारद मिले। अस्पताल में फार्मासिस्ट मुकेश कुमार लिटौरिया मरीजों का उपचार करते नजर आए। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार अपने कक्ष में मौजूद मिले। अस्पताल में सफाई कर्मचारी न होने से सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। परिसर में कई जगह गंदगी पड़ी है। अस्पताल में हैंडपंप भी खराब पड़ा हुआ है।
-- -
इन गांव के लोग आते हैं उपचार कराने
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हैड़ी पर कुम्हैड़ी, खिरिया भारंजू, खिरिया, बारौन, कोरवास, भूसरा, बक्सपुर, लरगन, पपौरा, बम्हौरी बलीराम, छायन आदि गांवों के लगभग 30 हजार लोग पहुंचते थे। अब चिकित्सक न होने से समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
कभी नसबंदी के लिए जुटती थी भीड़
शुरुआत में यहां नसबंदी के ऑपरेशन किए जाते थे। इसके लिए अस्पताल में भीड़ लगती थी। इसके साथ ही चिकित्सक होने से उपचार की बेहतर सुविधाएं मिलीं, लेकिन धीरे-धीरे अनदेखी के चलते अव्यवस्थाओं का बोलबाला हो गया। अब स्थिति यह है कि सफाई कर्मी न होने से नियमित सफाई नहीं हो पा रही है।
-- -
कुम्हैड़ी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी की तैनाती है, लेकिन चिकित्सक की कमी के चलते वह महरौनी स्थित सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी करते हैं।
- डाॅ. सिद्धार्थ जैन, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी महरौनी