फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   homyopathy hospital treatment

तीन गुना बढ़े होम्योपैथी अस्पतालों में मरीज

Fri, 19 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
homyopathy hospital treatment
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। जिले में होम्योपैथी अस्पतालों में चिकित्सक तैनात होने से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले महीने 24 अस्पतालों के सापेक्ष मात्र पांच चिकित्सक थे, इससे एक माह में तीन हजार मरीज इलाज को पहुंच रहे थे, अब 20 चिकित्सक होने से नौ हजार मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में होम्योपैथी पद्धति से इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए 24 अस्पताल स्थापित हैं। इन 24 अस्पतालों सापेक्ष मात्र पांच चिकित्सक व नौ फार्मासिस्ट थे, ऐसे में अस्पतालों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा था। चिकित्सक व फार्मासिस्टों को अलग-अलग अटैच किया गया, तब भी सभी अस्पताल नहीं प्रतिदिन नहीं खुल पा रहे थे। प्रतिदिन दस अस्पतालों पर ताला लटका रहता था। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

लेकिन अब शासन द्वारा बीते माह में 15 चिकित्सकों की नई तैनाती की गई है। इससे अब 24 अस्पतालों के सापेक्ष 20 चिकित्सक हो गए हैं। साथ ही नौ फार्मासिस्ट तैनात की है। इनमें बंट में तैनात चिकित्सक अरविंद को तीन दिन के लिए बालाबेहट में अटैच किया गया। वहीं, साढ़ूमल में तैनात फार्मासिस्ट रजा हुसैन को तीन दिन के लिए भीकमपुर व सौजना में तैनात फार्मासिस्ट नारद प्रसाद को तीन दिन के लिए भौड़ी में अटैच किया गया। इससे सभी अस्पतालों में मरीजों को इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। साथ ही जहां पहले एक माह में तीन हजार मरीज इलाज को पहुंच रहे थे, अब संख्या बढ़कर नौ हजार तक मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। ऐसे में होम्योपैथी अस्पताल मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी से अस्पताल नियमित नहीं खुल पा रहे थे, अब चिकित्सक तैनात होने से अस्पताल नियमित खुल रहे और मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
नीरज चतुर्वेदी , जिला होम्योपैथी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed