फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Home guard returned from farm's condition worsened, died during treatment

Lalitpur News: खेत से लौटे होमगार्ड की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Fri, 15 Mar 2024 03:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Home guard returned from farm's condition worsened, died during treatment
- परिजनों ने कहा - सांप के काटने से हुई मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली में ड्यूटी करने के बाद खेत पर फसल में पानी देकर घर लौटकर आए होमगार्ड की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सांप के काटने से मौत होने की बात कही।

कोतवाली अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी मुन्नालाल (59) होमगार्ड विभाग में जवान थे। बुधवार को मुन्नालाल कोतवाली में ड्यूटी के बाद शाम को घर पहुंचे। यहां से वह अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी देकर घर लौट आए। तभी उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजनों को मुन्नालाल ने बताया कि पानी देते समय उन्हें सांप ने काट लिया है। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके एक पुत्री व दो पुत्र हैं। वह पौने पांच एकड़ जमीन पर खेती करते थे। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

---------
31 मार्च को थी सेवानिवृत्ति
मुन्नालाल होमगार्ड विभाग में करीब 32 वर्ष से सेवारत थे। 31 मार्च 2024 को वे सेवानिवृत्त होने वाले थे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed