फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   holy dip makar sankranti

डुबकी लगाई, सूर्य को दिया अर्घ्य

Fri, 15 Jan 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
holy dip makar sankranti
कैप्सन - मानसरोवर में डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर एवं क्षेत्र में मकरसंक्रांति परंपरागत तरीके से मनाई गई। लोगों ने नदी और तालाबों में डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान के दर्शन किए। लोगों ने तिल का दान भी किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बावजूद नगर एवं क्षेत्र के लोगों में मकरसंक्रांति को लेकर उत्साह रहा। सुबह से घना कोहरा होने के बावजूद लोग तालाब पर पहुंचे। दस बजे के बाद तालाब के प्रमुख घाटों पर लोगों की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने मानसरोवर तालाब, बेतवा नदी के झरर घाट, माताटीला बांध आदि स्थानों पर डुबकी लगाई। इसके बाद सूर्य भगवान सहित अपने इष्टदेव का ध्यान किया। कुछ लोगों ने गरीबों को तिल दान किया। हजारिया महादेव मंदिर पर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

मकरसंक्रांति पर हर बार माताटीला बांध, सुकुवां ढुकुवां बांध पर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस का पहरा रहा। सीओ देवेंद्र कुमार ने दोनों स्थानों पर पुलिस की चौकस व्यवस्था के निर्देश दिए। इस कारण दोनों स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।

कैप्सन - डुबकी के बाद भगवान के दर्शन करते भक्त

कैप्सन - डुबकी के बाद भगवान के दर्शन करते भक्त- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - झरर घाट पर डुबकी लेते श्रद्धालु

कैप्सन - झरर घाट पर डुबकी लेते श्रद्धालु- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed