फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Holika Dahan took place late in the evening, now colors will rain for three days, there will be celebration.

Lalitpur News: देर शाम हुआ होलिका दहन, अब तीन दिन बरसेंगे रंग, मचेगी धूम

Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place late in the evening, now colors will rain for three days, there will be celebration.
कल खेली जाएगी होली, बृहस्पतिवार को मनेगी भाईदूज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
ललितपुर। जनपद में होलिका दहन के लिए कई दिनों से जगह-जगह तैयारी की जा रही थी। सोमवार की देर शाम को जिले में जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी की गई थी। रात में विधि-विधान के साथ होलिका का दहन किया गया। अब होलिका दहन के बाद पूरे जिले में तीन दिन तक होली की धूम रहेगी और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों के साथ कीचड़ की होली खेली जाएगी।
देर रात को मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। लोगों द्वारा कई दिनों से होलिका दहन के लिए लकड़ियां, झाड़ियां एकत्रित की जा रही थीं। बच्चों और युवाओं की टोलियों ने इसके लिए घर-घर जाकर चंदा भी एकत्रित किया। देर रात में लोगों ने पूजन करके विधि-विधान के साथ होलिका जलाई। इसके बाद लोगों ने होलिका दहन की परिक्रमा की। इसके बाद लोगों ने होलिका की अग्नि से घरों में बनाए गए बरुला को जलाने की परंपरा निभाई। वहीं, गेहूं की बालियाें को भी परंपरानुसार सेंककर घरों में रखते हैं।
विज्ञापन

होलिका दहन के बाद अब मंगलवार को लोग होलिका की अग्नि को घरों में लाकर चूल्हे की अग्नि प्रज्ज्वलित करते हुए उसमें बाटियां सेकेंगे और भगवान को भोग लगाएंगे। इसके साथ ही होली की पहली अग्नि में पूरा भोजन पकाकर खाएंगे। हालांकि मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण कल बुधवार को होली खेली जाएगी। ऐसे में कल बुधवार को हुरियारे भी जमकर कीचड़ और रंग की होली खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला महावीरपुरा, चौबयाना, बजरिया, बड़ापुरा, लक्ष्मीपुरा, चंडीमंदिर, पुराना सूचना केंद्र, चांदमारी पर सबसे अधिक होली खेलने की परंपरा है। वहीं मोहल्लों के बच्चे और बड़े टोलियां बनाकर होली खेलते नजर आएंगे। मंदिरों में भी होली का रंग भगवान को चढ़ाते हुए भोग लगाकर श्रद्धालु होली के दिन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed