{"_id":"605901838ebc3ef10744ddaa","slug":"holika-dahan-823-places-lalitpur-news-jhs1915126107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 823 स्थानों पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 823 स्थानों पर होगा होलिका दहन
विज्ञापन
holi6.jpg
- फोटो : holi6.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। होली को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन के लिए पूर्व के निर्धारित 823 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। अगर नए स्थान पर होलिका जलाई गई तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाने के लिए पुलिस प्रशासन शांति समिति की बैठकें कर लोगों को संदेश दे रहा है। होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि रंग में भंग पड़ा तो उनकी खैर नहीं। अक्सर शराब पीकर मारपीट की घटनाएं होती हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक 145 स्थानों पर और सबसे कम मदनपुर थाना क्षेत्र में 21 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। मोहल्ला मऊठाना और सदनशाह क्षेत्र में होने वाले होलिका दहन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पैरामिलेट्री फोर्स भी तैनात की जाएगी। होलिका दहन के प्रत्येक स्थान पर पुलिस बल मौजूूद रहेगा। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की जाएगी।
मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, नेहरूनगर, घुसयाना, तालाबपुरा, कटरा बाजार आदि क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि होलिका दहन के समय सभी पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्र म्रें ीामण करते रहेंगे।
विज्ञापन
------
होलिका दहन के लिए चिह्नित स्थान
--------
थाना/ कोतवाली- होलिका दहन की संख्या
-----
सदर कोतवाली - 145
पूराकलां - 37
बालाबेहट - 31
बार - 52
तालबेहट - 66
महरौनी - 65
जखौरा - 75
नाराहट - 69
सौजना - 40
गिरार - 32
मदनपुर - 21
मड़ावरा - 49
बानपुर - 48
जाखलौन - 56
अन्य- 37
-----
शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी दशा में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जबरदस्ती चंदा वसूलने और माहौल बिगाड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी।
- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।