फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   History sheeter who stole mobile phones and luggage of train passengers arrested

Lalitpur News: ट्रेन यात्रियों का मोबाइल व सामान चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
History sheeter who stole mobile phones and luggage of train passengers arrested
चोरी के तीन मोबाइल मिले, जीआरपी थाना पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रेन व प्लेटफार्म पर यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
थाना जीआरपी पुलिस मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से जीआरपी थाने के हिस्ट्रीशीटर अविनाश कुशवाहा निवासी मोहल्ला तालाबपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन मिले। जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी जीआरपी थाना का हिस्ट्रीशीटर है और ट्रेन में यात्रा करने वाले और प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों का मोबाइल व सामान चोरी करता था। अपराधी को गिरफ्तार करने वाली जीआरपी टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह और सोमवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed