फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hindi diwas

देश में हिन्दी भाषा में ही कार्य होने चाहिए

Tue, 12 Jan 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
hindi diwas
भगवान आदिनाथ कालेज में हिंदी दिवस पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भगवान आदिनाथ कॉलेज आफ एजूकेशन महर्रा में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुनील कुमार ने की । इस अवसर पर हिंदी की उपयोगिता एवं उसके उपयोग पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने हिंदी के इतिहास और उसे संविधान द्वारा प्रदान राष्ट्रभाषा के दर्जे के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता रामसेवक चंद्राकर ने कहा कि देश में हिंदी भाषा में ही कार्य होने चाहिए। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। हमें गर्व है कि हम हिंदी भाषी हैं। विनीता जैन ने हिन्दी शब्द के उदय के बारे में कहा कि हिन्दी शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द से हुई है। बीएड प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु आयुषी मिश्रा ने कविता पाठ किया और अपनी कविता में हिंदी को जन-जन की भाषा कहा। आईक्यूएसी समन्वयक डा. रोहित कुमार जैन ने हिंदी की उपयोगिता एवं उसे आत्मविश्वास से बोलने के बारे में विद्यार्थीयों से अपील की। शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता विनोद कुमार बौद्ध ने हिंदी और अंग्रेजी के मिश्रण के बोलने के तरीके एवं उससे उत्पन्न हास्य के अनुभवों को विद्यार्थियों के बीच साझा किया। कार्यक्रम के अंत में डा. सुनील कुमार जैन ने विचार प्रकट किए। संचालन प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता राकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार लाल, सुनील कुमार, भानुप्रताप वाजपेयी, निधि जैन, रंजना नामदेव, भावना साहू, केपी सिंह, सुरेंद्र साहू, सर्वेश श्रीवास्तव, बृजमोहन वर्मा के अतिरिक्त सौम्या जैन, प्रगति जैन, सौरभ कुमार, स्वाती सेन,रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed