{"_id":"a475956b4759b8298efcafd0679d5642","slug":"hightension-fallen-on-the-ground-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा हर वर्ष बारिश से पूर्व हाईटेंशन व एलटी लाइन के विद्युत तारों पर झूलने वाले पेड़ों की छटाईं का कार्य किया जाता है। लेकिन, इस बार विभागीय उदासीनता के चलते पेड़ों की छंटाई काफी देर से शुरू कराई गई, जिसके चलते आए दिन विद्युत तारों से पेड़ों की टहनियां टकराने से विद्युत फाल्ट हो रहे हैं, जिसे सुधारने में ही विभागीय कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, साथ ही कई फीडरों के विद्युत तारों की एक - दूसरे से क्रॉसिंग होने से वह फीडर भी प्रभावित बना रहता है।
हालांकि, विभाग द्वारा नेहरू नगर व सिंचाई विभाग कालोनी में पेड़ों की छंटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन शुरूआत काफी धीमी है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ा। शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे फीडर नंबर एक के तहत फूटा बंगला स्थित नहर के पास एक नीम का पेड़ गिरने के कारण एक साथ चार विद्युत पोलों के बीच के हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गए। चर्च के पास भी तार जमीन पर आ गिरे, जिसके चलते राहगीरों व आसपास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। हालांकि, जानकारी मिलने पर विद्युत अधिकारियों द्वारा बिजली बंद कराई गई। गनीमत यह रही कि हाईटेंशन तारों की चपेट में कोई नहीं आया नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
तार टूटने से मुहल्ला इलाइट चौराहा, पिसनारी, रामनगर, वंशीपुरा, झांसीपुरा, अजीतापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, तलैयापुरा, लकड़यापुरा, कसाईमंडी आदि की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। विद्युत कर्मियों द्वारा तार जोड़ने के बाद चार घंटे बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी।