{"_id":"65eff06c52440d34e500cd9a","slug":"high-tension-wires-without-guarding-are-hanging-like-poles-on-the-highway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111665-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर काल बनकर झूल रहे बिना गार्डिंग के हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर काल बनकर झूल रहे बिना गार्डिंग के हाईटेंशन तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर हाईटेंशन लाइनों के झूलते तारों से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। लापरवाही का आलम यह है कि हाईवे के बीच से निकल रही लाइन तक में विभाग ने गार्डिंग नहीं लगाई है। यह स्थित तब है जब हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों में अक्सर अधिक ऊंचाई तक माल भरा होता है। सोमवार को गाजीपुर में हुए हादसे के बाद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान दें अन्यथा किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
सोमवार को गाजीपुर में हाईटेंशन लाइन का तार बस पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां भी हाईवे और महाविद्यालयों में हाईटेंशन लाइनें झूलती नजर आ रही हैं। हैरत की बात तो यह कि अधिकांश हाईटेंशन लाइनों के नीचे गार्डिंग नजर नहीं आ रही है। गली-मोहल्लों व प्रमुख मार्गों ही नहीं हाईवे पर भी हाईटेंशन तारों के नीचे गार्डिंग नहीं लगाई गई है। जबकि, हाईवे को क्रॉस कर रहीं अधिकांश हाईटेंशन तार टूटकर गिरने की स्थिति में आ गए हैं। यह हाल कई स्थानों पर बना हुआ है। ऐसी स्थिति जिला मुख्यालय से गौना तक हाईवे को क्रॉस कर रही हाईटेंशन लाइन का है। लाइन के तार नीचे आ गए हैं, कुछ स्थान पर तो डिवाइडर पर लकड़ी लगाकर ऊंचा किया गया है। कई स्थानों पर तारों के झूलने से ऊंचाई तक माल लेकर जा रहे वाहनों को निकलने तक में दिक्कत होती है। कई बार तो तार टकरा तक जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ट्रक पर लोग लकड़ियां लेकर बैठते हैं, जो तारों को इससे उठाकर निकल रहे हैं। रात्रि में तारों के न दिखने पर भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
-- -
डिग्री कॉलेज में जा चुकी है एक की जान
27 जनवरी को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में एडमिट कार्ड लेने गए दिव्यांश के पिता रमेश चंद्र कॉलेज परिसर में बाइक पर बैठे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिरा, जिससे रमेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। बिजली विभाग ने कॉलेज कैंपस से अभी तक लाइन शिफ्ट नहीं कराई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -हाईवे पर इन स्थानों पर लटक रहे तार
- सरखड़ी से गौना के बीच
- बंगरिया से उमरिया के बीच
- सजनाम तिगैला से पटऊआ के बीच
- बिरधा से ललितपुर मार्ग में
- बिरधा से सतरवांस के बीच
- बमरौला से भैंसाई के बीच
-- -
बिरधा से गौना तक कई स्थानों पर हाईवे पर बिना गार्डिंग के हाइटेंशन लाइन क्रॉस होने की जानकारी मिली है। संबंधित एसडीओ को निर्देशित कर तारों को ठीक कराया जाएगा।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग