{"_id":"680a902be0ab01773d0539d9","slug":"high-tension-lines-are-inviting-accidents-at-various-places-on-the-national-highway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1018-133894-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नेशनल हाईवे पर जगह-जगह दुर्घटनाओं को दावत दे रही हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नेशनल हाईवे पर जगह-जगह दुर्घटनाओं को दावत दे रही हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन
- सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार, तारों पर सुरक्षा जाली तक नहीं लगी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। जनपद में निकले नेशनल हाईवे-44 पर हाईटेंशन तार जगह-जगह काल बनकर झूल रहे हैं। गौना से मसौरा खुर्द तक कई स्थानों पर एचटी लाइन हाईवे को क्रॉस कर रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि तारों में न तो कोई सुरक्षा जाली लगी है, ऐसे में ऊंचाई तक माल भरे ट्रकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, इसमें विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है।
नेशनल हाईवे पर भले ही सुरक्षित सफर का दावा किया जा रहा हो लेकिन सड़क पर झूलते हाईटेंशन तार विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं। शहर के समीप मसौरा बेरियर से गौना हाईवे तक जगह-जगह बिजली विभाग की हाईटेंशन लाइन निकली है, जिसमें खंभों की दूरी और हाईवे की ऊंचाई के चलते तार कहीं पर अधिक नीचे आ गए हैं, झूलते तार वाहनों से टकराने का भय बना हुआ है। इन तारों से किसी भी दुर्घटना का खतरा बना है, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तारों के नीचे सुरक्षा जाली लगाई जाती है ताकि तार टूटने पर नीचे ना गिर सके। लेकिन गौना से मसौरा तक कई स्थानों पर एक भी जगह तारों के नीचे गार्डिग नहीं लगाई गई है। कई बार दुर्घटना होने के बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
बिरधा ब्लॉक के नेशनल हाईवे उमरिया गांव में लकड़ी के सहारे नेशनल हाईवे को पार करती हाईटेंशन लाइन हाईवे को क्रॉस कर रही है यहां पर तार अधिक नीचे आ गए ऐसे में तारों का ऊंचा करने के लिए डिवाइडर पर लकड़ी की बल्ली लगा दी है, इसके सहारे ही तार ऊंचा कर दिया है। लकड़ी के गिरने या सड़ने पर तार नीचे आ जाएंगे। जिसमें किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी खंभा नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां लटक रही हाईटेंशन लाइन
-- -- -- -- -- -- -- -
-गौना से सरखड़ी के बीच बगरिया से उमरिया के बीच
-सजनाम तिगैला से पटौवा के बीच ब्लॉक मुख्यालय बिरधा के पहले बिरधा से सतरबांस के बीच
-बमरौला से भैंसाई के बीच तार हाईवे को क्रॉस कर रहे हैं
मैंने सभी स्थानों को चिंह्नित करके जहां-जहां नेशनल हाईवे को क्रॉस करते हाईटेंशन तार पर सेफ्टी गार्डिंग नहीं लगी है। उनका एस्टीमेट बना करके शासन को भेज दिया है। जल्द से जल्द सभी जगह नेशनल हाईवे को क्रॉस कर रहे तारों में सेफ्टी गार्डिंग लगाई जाएगी या फिर नेशनल हाईवे के नीचे से लाइन निकाली जाएगी। -राजीव कालरा, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग