{"_id":"5f5d254e8ebc3e50b139a74e","slug":"high-speed-motorcycle-crashed-one-died-lalitpur-news-jhs1761311179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, एक की मौत
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
police new car
- फोटो : police new car
Link Copied
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी झांसी ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्राम पिपरिया वंशा निवासी सोहित (20) पुत्र जसवंत यादव शुक्रवार को दोपहर में अपने चाचा शीतल के साथ मोटरसाइकिल से खेत जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल रोक ली और चाचा खेत की ओर चले गए, जबकि वह मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सोहित गंभीर रुप से घायल हो गया। यह देख उसके चाचा दौड़कर आए और उन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर भतीजे को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही सोहित की मौत हो गई। परिजन उसे वापस ललितपुर ले आए। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई संजय ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और खेती बाड़ी ही करता था। बीते रोज चाचा के साथ खेत पर जा रहा था कि सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।