फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heavy rains lashed the district, and water was released by opening the gates of Sajnam and Jamdar dams.

Lalitpur News: जिले में हुई जोरदार बारिश, सजनाम और जमड़ार बांध के गेट खोलकर छोड़ा पानी

Wed, 08 Oct 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains lashed the district, and water was released by opening the gates of Sajnam and Jamdar dams.
- जलस्तर निर्धारित होने के बाद बांधों के गेट किए बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में सोमवार की रात को हुई जोरदार बारिश से जामनी, सजनाम और जमड़ार बांध में पानी की आवक बढ़ गई। इससे बांध का जलस्तर बढ़ गया, इसे निर्धारित करने के लिए तीनों बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया।

सोमवार की रात को जनपद में झमाझम बारिश हुई। जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया और इनका पानी बांधों में पहुंचने लगा। जिससे बांधों का जलस्तर बढ़ गया। सजनाम बांध और जमड़ार बांध में पानी की आवक ज्यादा होेने पर इनका जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर निर्धारित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी करने के आदेश दिए। आदेशों के क्रम में देर रात को सजनाम बांध के दो गेट खोलकर 1875 क्यूसेक और जमड़ार बांध के दो गेट खोलकर 1390 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, मंगलवार की दोपहर को जामनी बांध के गेट खोलकर 2048 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांध के गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की। नोडल/अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि बारिश के बाद बांधों में पानी की आवक ज्यादा होने और जलस्तर बढ़ने पर बांधों के गेट खोले गए थे। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed