फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heavy rain during Rabi sowing season is beneficial for crops

Lalitpur News: रबी की बोआई के दौरान झमाझम बारिश, फसलों के लिए फायदेमंद

Mon, 27 Oct 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain during Rabi sowing season is beneficial for crops
पलेवा करने वाले किसानों को बारिश से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। रबी की बोआई चल रही है और ऐसे में रविवार को दोपहर बाद जिले में कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई, जो रबी की फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
जनपद में इस समय रबी की फसल की बोआई चल रही है। गेहूं, जौ और दलहनों में चना, मसूर व मटर किसान बो रहे हैं। तिलहन में भी सरसों की बोआई की जा रही है। इनमें दलहनों की आधे से अधिक बोआई तो हो चुकी है। कुछ किसानों ने गेहूं की बोआई कर दी है। वहीं अधिकांश किसान गेहूं के लिए पलेवा की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नहर क्षेत्र के किसान नहर के चालू होने का इंतजार कर रहे थे तो कुछ किसान अपने निजी साधन नलकूप या कुएं से पानी देने की तैयारी में जुटे थे। इस बीच रविवार की दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। शाम लगभग चार बजे से बारिश होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिरधा, नाराहट व बंगरिया क्षेत्र में कुछ समय अच्छी बारिश हुई। इससे रबी की फसलों की बोआई के लिए पलेवा करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, कुछ स्थानों पर दलहन की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं कि अधिक बारिश होने पर नुकसान न हो जाए। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश बोआई वाली फसलों के लिए लाभदायक है और जिन फसलों की बोआई हो चुकी है, बीज जम गया है और जिनका पलेवा हो गया है, उनके लिए यह बारिश अच्छी है।



वर्जन
दलहन की फसलें बोई जा रही हैं। जो फसलें बो दी गई हैं, वह अंकुरित होने लगी हैं, उनके लिए बारिश लाभदायक है। जो किसान पलेवा कर रहे हैं, उन्हें भी यह बारिश काफी फायदेमंद है। - दिनेश तिवारी, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed