फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   heat waves, peoples frusted

गर्मी का कहर, धूप हुई तेज सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 29 May 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
heat waves, peoples frusted
तेज धूप के कारण सूनी पड़ी सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। झुलसाती धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी व लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। लोग सूरज की तपिश व लू के थपेड़ों से बिलबिला उठे।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह दस बजे से गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। सूरज की आग उगलती किरणों को देख घरों से निकलने की हिम्मत न जुटा सके। खुद को लोगों ने घरों में कैद रखना मुनासिब समझा, जिनको मजबूरी में निकलना पड़ा वह फुल आस्तीन की शर्ट पहनकर निकले। महिलाएं भी चेहरे व सिर को अंगोछे से ढंके रहीं। गरमी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हुए। इसी का नतीजा रहा कि सुबह 11-12 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। सड़कों का सन्नाटा शाम छह बजे के बाद ही दूर हो पाया। बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहने के बाद शाम को कुछ रौनक आई। गर्मी में कूलर भी ज्यादा ठंडक न दे सके। गर्मी से आज राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
नहीं खुले प्याऊ
भीषण गर्मी ने आम आदमी को बेहाल कर रखा है। बावजूद इसके जिला व नगर पालिका प्रशासन ने राहगीरों के लिए कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं कराई है, जिससे राहगीरों को महंगे दामों पर पाउच खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। न तो जिला प्रशासन के किसी अधिकारी की नजर इस पर गई न ही नगर पालिका की।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed