फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   health of six children deteriorated after eating castor seeds farmer found unconscious in the field In Lalitpu

ललितपुर में दो हादसे: अरंडी के बीज खाने से छह बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, किसान की हुई मौत

Mon, 18 Dec 2023 07:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

ललितपुर में आधा दर्जन बच्चों ने रविवार को जंगली पौधा अरंडी के बीज खा लिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं सुबह खेत पर फसल में पानी देने गया किसान अचेत मिला।

विज्ञापन
health of six children deteriorated after eating castor seeds farmer found unconscious in the field In Lalitpu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में खेलते समय कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैलार निवासी आधा दर्जन बच्चों ने रविवार को जंगली पौधा अरंडी के बीज खा लिया। जिससे छह बच्चों को उल्टियां होने लगी और उनकी हालत बिगड़ने लगी। 

विज्ञापन


परिजन उन्हें पास के अस्पताल में ले गए। लेकिन यहां हालत में सुधार न होने पर दो बालिकाओं सात वर्षीय कनिष्का और 9 वर्षीय काजल को रात को जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज होने के बाद दोनों बच्चियों की हालत में सुधार होने पर सोमवार को उनकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


फसल में पानी देने गया किसान खेत पर मिला अचेत, मौत
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तालगांव निवासी किशनपाल सिंह (66) पुत्र लाखन सिंह सोमवार की सुबह खेत पर फसल में पानी देने गया था। यहां उसके सीने में दर्द हुआ और अचेत होकर खेत पर ही गिर गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed