फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heading: Forgot to build the road after laying the foundation stone

शिलान्यास कराने के बाद सड़क निर्माण कराना भूले

Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heading: Forgot to build the road after laying the foundation stone
कैप्सन - 1 - सड़क की शिलांयास पटिट्का 2,3 - दल दल में तब्दील पूराकलां तालबेहट मार्ग - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शिलान्यास के एक माह से अधिक समय हो जाने के बाद भी पूराकलां-तालबेहट मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने इस मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि तालबेहट से पूराकलां तक लगभग 20 किमी लंबा मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। काफी देर बाद सरकार ने इस मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दी। 24 जुलाई को जनप्रतिनिधियों ने जोर शोर से निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया और जल्द निर्माण की बात कही गई। जिससे जनता खुश हो उठी थी। लेकिन शिलान्यास के एक माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने से मायूसी है। इस समय पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। कई जगह सड़क में बने गड्ढ़ों में जलभराव होने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने जिस तेजी से मार्ग का शिलान्यास किया था। उससे लगता था कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। लेकिन एक माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने से जनता के अरमानों पर पानी फिर गया। - मानसिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूराकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग की हालत काफी जर्जर होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई वाहन चालकों ने इस मार्ग पर वाहन चलाना ही बंद कर दिया है। बरसात में अधिकांश मार्ग दलदल बना गया है। - सुरेंद्र रैकवार, चुरावनी
काफी इंतजार के बाद मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से क्षेत्र की जनता में काफी प्रसन्नता थी। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू न होने से लोग मायूस हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों को भारी कठिनाई हो रही है। - रमेश अहिरवार, सुनौरी

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले को जोड़ने के कारण इस मार्ग पर हर समय चहल पहल रहती है। लेकिन सड़क के क्षतिग्रस्त होने एवं उसके समीप की मिट्टी काफी नीचे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।- गेंदी लाल, ग्राम प्रधान चुरावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed