महरौनी। हाथरस और बलरामपुर में बेटियों की बेरहमी से हत्या कर देने के मामले को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से दोषियों को फांसी दिलाए जाने की मांग की।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बसपा कार्यालय महरौनी से संपूर्ण नगर में जुलूस निकालकर देश व प्रदेश की सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया व नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें बेटियों व किसानों की विरोधी हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार, सेक्टर प्रभारी मंडल झांसी रामचरण गोडसे, जिलासचिव चंद्रभान सिंह बेसरा, दीपक, राकेश कुशवाहा, प्रेमनारायण पाल, भगवानदास रोंड़ा, कपिल बार, कल्याण कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह लोधी सैदपुर, कमलेश कुमार, शिवलाल, प्रवीण, खुशीलाल, प्रमोद छायन, देवेंद्र, राघवेंद्र सिंह बघेल, कपूरचंद पाल, मुहम्मद खान, कालूराम, सुखलाल, प्रमोद, प्रकाश, सुखराम, मुलायम, बच्चूलाल, भगीरथ, मोहनलाल, मकुंदी, रामदास, सोनू, जगदीश, कृपाल गौतम, वृंदावन, विनोद, मुकेश, खुशीराम नैनवारा, प्रेमकुमार, किशोरीलाल, भगवत, विनोद, वृजलाल, मुरलीमनोहर, रामबगस, नारायण, धर्मदास, पप्पू, रामेश्वर, उमेश, रामस्वरूप, कमलेश, राजेश, अरविंद भास्कर मौजूद रहे।