{"_id":"5f9f10f18ebc3e9bb604e83b","slug":"harshpur-vdo-case-rejistered-taldehate-news-jhs1801044105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षपुर के वीडीओ समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षपुर के वीडीओ समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
note
- फोटो : note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। खंड विकास अधिकारी तालबेहट के बाद खंड विकास अधिकारी जखौरा ने ग्राम हर्षपुर के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं त्रिस्तरीय समिति के तीनों सदस्यों पर कोतवाली तालबेहट में मनरेगा एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। सभी पर निविदा प्रकाशन के शासनादेश की अनदेखी का आरोप हैं।
विकास खंड जखौरा कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम हर्षपुर में चुन्नीलाल के मकान से दस्सू के मकान तक पांच लाख रुपये की लागत से लगभग तीन सौ मीटर गिट्टी का कार्य मनरेगा से किया जाना था। जिसकी शिकायत किसी ने उपजिलाधिकारी तालबेहट से कर दी। इसमें आरोप लगाया गया कि यह कार्य जॉब कार्ड धारक श्रमिकों से न करा कर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली से कराया गया। शिकायत के आधार पर इसकी जांच के लिए अर्जित प्रकाश खंड विकास अधिकारी जखौरा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक के साथ मौके पर गए। जब खंड विकास अधिकारी ने कार्य की निविदा की पत्रावली का अवलोकन किया तो वह सन्न रह गए। जिस समाचार पत्र में इस कार्य की निविदाएं प्रकाशित हुईं थी। वह तीन अक्तूबर 2020 की तिथि का पेपर था। लेकिन उसमें 12-09-20 को ही पंजीकृत सप्लायर्स से सामग्री की निविदाएं आमंत्रित की गईं और उसी दिन निविदाएं खोलने तथा टेंडर स्वीकृत करने की सूचनाएं प्राप्त हुईं। निविदा का प्रकाशन शासनादेश ए-1-004 दिनांक 23 सितंबर 2008 में दिए गए निर्देशों का सरासर उल्लंघन है।
इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी ब्रहम कुमार रिछारिया निवासी ग्राम बजर्रा महरौनी हाल निवासी बिदुआ कॉलोनी ललितपुर, त्रिस्तरीय समिति के सदस्य जगत सिंह निवासी हर्षपुर मजरा रानीकोडर, दीपेन्द्र और रश्मि देवी पत्नी रामकुमार निवासीगण हर्षपुर मजरा साठिया कोतवाली तालबेहट के खिलाफ मनरेगा एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
-------------------------------
स्वार्थ के लिए गुपचुप कराते हैं निविदाओं का प्रकाशन
जनपद में निर्वाचित जनप्रतिनिधि और कुछ शासकीय कर्मचारी अपने स्वार्थ की खातिर जनपद में सबसे अधिक प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में विज्ञापन न देकर कम संख्या में आने वाले समाचार पत्रों में निविदाएं प्रकाशित कराते हैं और पूूरा बंडल ही अपने पास रख लेते हैं। यदि जनपद में पिछले तीन वर्ष में प्रकाशित निविदाओं की जांच की जाए तो इसमें भारी गोलमाल मिलेगा।
बीडीओ जखौरा अर्जित प्रकाश की तहरीर पर विवेचनाधिकारी तेरी फाटक चौकी के उपनिरीक्षक अजय कुमार ने केस दर्ज किया है।
मनोज वर्मा, कोतवाली प्रभारी तालबेहट