फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Haridwar's Pradeep defeated Delhi's Akram

Lalitpur News: हरिद्वार के प्रदीप ने दिल्ली के अकरम को हराया

Sun, 24 Aug 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haridwar's Pradeep defeated Delhi's Akram
- कुरुक्षेत्र की हिमानी ने उत्तराखंड की कोमल काे करारी शिकस्त दी
विज्ञापन

- कुश्ती भारत की प्राचीन खेल विधा : डॉ. चंद्रपाल सिंह
- दंगल में दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मेला महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय स्व. लक्ष्मणदास लिटौरिया स्मृति दंगल प्रतियोगिता में शनिवार को दिल्ली के पहलवान अकरम और हरिद्वार के प्रदीप शास्त्री के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में प्रदीप शास्त्री विजयी रहे।

पहली कुश्ती कानपुर के ओमवीर और बबीना के राज के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवान बराबर पर रहे। दूसरी कुश्ती अलीगढ़ के सोहिल और बनीना के तनिरुक के बीच हुई, जिसमें सोहिल विजयी रहे। तीसरी कुश्ती मुजफ्फरनगर के आर्यन और बबीना के कपिल के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवान बराबर पर रहे। हरियाणा के पहलवान रंजीत और बबीना के राजदीप रजक के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। धमकना के मनदीप यादव ने हंसारकला के अखिलेश रजक को हराया। धमकना के अरुण यादव ने बबीना के अनमोल को पराजित किया। बबीना के दीपक यादव ने महोबा के जयसिंह को हरा दिया। बबीना के राजदीप और हरियाणा के रंजीत के बीच मुकाबला बराबर पर रहा। अलीगढ़ के सादाब ने बबीना के समीर को हरा दिया। वहीं, महिला कुश्ती में कुरुक्षेत्र की हिमानी ने उत्तराखंड की कोमल काे करारी शिकस्त दी। रेफरी की भूमिका हाजी शहाबुद्दीन कानपुर, रफीक काली घटा बांदा, चंद्रप्रकाश राय बबीना के रहे। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कुश्ती प्राचीन सांस्कृतिक विधा है जो हमें खेल भावना के माध्यम से सामाजिक समरसता का भाव सिखाने के साथ-साथ शारीरिक मजबूती प्रदान करती है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, इंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मान सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed