फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Haridwar team captures trophy in men's kabaddi

Lalitpur News: पुरुष कबड्डी में हरिद्वार टीम का ट्रॉफी पर कब्जा

Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Haridwar team captures trophy in men's kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। पाली खेल एवं मेला महोत्सव में छठे दिन पुरुष वर्ग कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हरिद्वार और टीकमगढ़ टीमों के बीच खेला गया। इसमें हरिद्वार की टीम विजयी रही।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश राजपूत, सभासद मनोज चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र ताम्रकार ने खिलाड़ियों से परिचय कर टास कराया। आयोजन समिति ने पुरुष वर्ग कबड्डी विजेता टीम को ट्राॅफी और 31000 रुपये दिए। उपविजेता टीम को ट्राॅफी और 15000 रुपये दिए गए। टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर ट्रॉफी रितिक गुज्जर को दी गई। कमेंट्री पुष्पेंद्र ठाकुर ने की। मैच के रेफरी देवेंद्र राठोर, अरविंद सिंह राजपूत रहे। कार्यक्रम आयोजनकर्ता पं.मनीष कुमार तिवारी ने टूर्नामेंट में भाग लेने आई सभी टीमों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उमाशंकर त्यागी, रविंद्र राजा, राजू परिहार, सुरेश सेन, राहुल यादव, प्रशांत दुबे, भज्जी यादव, गोलू चौरसिया, राघवेंद्र विश्वकर्मा, आशीष चौरसिया आदि मौजूद रहे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मेला महोत्सव एवं खेल महोत्सव में जगह जगह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

00000000
महिला कबड्डी : फाइनल में पहुंची विदिशा और बरुआसागर की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। पाली खेल एवं मेला महोत्सव के छठे दिन महिला कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों के बाद विदिशा और बरुआसागर की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बेटियों में खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए खेल मैदान पर शनिवार को अंतर राज्यीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक नगर पंचायत चेयरमैन मनीष तिवारी ने नीतू ताम्रकार, संभावना चौरसिया, नीलम चौरसिया, बबली शुक्ला, ज्योति शुक्ला, नियति रावत और रानू तिवारी ने फीता कटवा कर कराया। दिन भर चले मुकाबलों में पहले राउंड में विदिशा ने ललितपुर को, उन्नाव ने बिरधा को, मालथौन ने सतना को और बरुआ सागर ने भोपाल को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में बरुआ सागर ने उन्नाव को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में विदिशा ने मालथौन को पराजित किया। टूर्नामेंट में पुष्पेंद्र ठाकुर ने कमेंट्री की, जबकि देवेंद्र राठोर और अरविंद सिंह राजपूत ने रैफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पं.मनीष कुमार तिवारी ने सभी टीमों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed