फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Har Har Mahadev echoed in the temples on the second Monday of Sawan.

Lalitpur News: सावन के दूसरा सोमवार पर मंदिरों में गूंजा हर हर महादेव

Tue, 30 Jul 2024 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev echoed in the temples on the second Monday of Sawan.
ललितपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, दही, गंगाजल आदि से अभिषेक किया और आरती कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, पाली के नीलकंठेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर के सीतापाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां सुबह रुद्राभिषेक कराया गया, जिसमेें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इधर, घंटाघर स्थित थानेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। वहीं, सुमेरा तालाब स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों मेंं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स लगाया गया।
विज्ञापन


ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग सदगुरू बताता: स्वामी चंद्रेश्वर
ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर चल रहे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्रमहायज्ञ के आयोजन में सोमवार को श्रद्धालुओं ने 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया। पूजन और महारुद्राभिषेक यज्ञाचार्य पं. पवन शास्त्री ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह रुद्रमहायज्ञ का पीठ पूजन मुख्य यजमान हरिशंकर साहू, अश्वनी पुरोहित, अवध बिहारी उपाध्याय सहित अन्य यजमानों ने किया। शिव पुराण कथा का वर्णन करते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि जो मनुष्य नित्य प्रतिदिन गीता का अनुश्रवण करता है। उसे कोई भी विकार छू नहीं सकता। गीता में जीवन का सार उपलब्ध है। ईश्वर की भक्ति किस प्रकार की जाती है, इसका विस्तृत वर्णन है। इसलिए मनुष्य सदगुरुदेव के चरणों की सेवा करते हुए ईश्वर का ध्यान कर गीता का अनुश्रवण जरूर करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग सदगुरू बताता हैं। इस दौरान विष्णु अग्रवाल, रामकृपाल गुप्ता, संदीप तिवारी, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, ब्रजमोहन संज्ञा, शत्रुघन यादव, संतोष साहू, प्रदीप शर्मा, महेंद्र साहू, बाबा हीरानंदगिरी आदि मौजूद रहे।

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर किया रुद्राभिषेक
पुलवारा (ललितपुर)। झूमरनाथ धाम मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया। मंदिर के महंत चंद्रशेखर दास महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य पं. मनोज मोहन शास्त्री ने सभी पीठों का आह्वान, पूजन और वैदिक मंत्रोचारण के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया।

सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ बम भोले के जयकारों लगाकर भक्ति में सराबोर होकर भगवान शिव को परिवार सहित खैरीघाट ले जाकर विसर्जन किया। इस दौरान पंडित रामशंकर दुबे, आचार्य ब्रजेश शास्त्री, विवेक शास्त्री, आशीष शास्त्री, अनुराग शास्त्री, अरुण शास्त्री, शरद शास्त्री, मुख्य यजमान कृष्णपाल सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed