फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hangout two people

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 04 Nov 2019 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hangout two people
Hangout two people
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके अलावा कोतवाली महरौनी के ग्राम खितवांस में किसान ने गाय की सार (गाय बांधने वाले कमरे) में तौलिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक हॉस्टल बंद होने से तनाव में था। किसान भी उड़द की फसल खराब होने से तनाव में था। इसी वजह से दोनों ने कदम उठाया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा तृृतीय निवासी सुनील विश्वकर्मा (30) पुत्र कालूराम विश्वकर्मा रविवार की शाम को घर पर था। महिलाओं के खाना खाने के समय वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे में पंखा पर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घर में उस समय केवल महिलाएं ही थीं और वह नीचे थीं। इस कारण किसी को कुछ पता नहीं चला। काफी देर के बाद जब महिलाएं किसी काम से ऊपर वाले कमरे में गईं तो वहां सुनील को फांसी पर लटकता देखकर चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर अन्य पड़ोसी वहां पहुंच गए और अन्य परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुनील ग्राम रघुनाथपुरा में एक हॉस्टल संचालित करता था। घाटे की वजह से करीब छह माह पहले बंद हो गया था। इस कारण वह तनाव में रहता था। उसी वजह से उसने फांसी लगा ली। वह भाइयों में चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके एक पुत्र है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कोतवाली महरौनी के पुलिस चौकी खितवांस के मोहल्ला कछयाना निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र खुमान रविवार की देर रात शौच जाने कहकर घर से निकला और दूसरे मकान में गायों की सार (गाय बांधने वाले कमरे) में जाकर तौलिया के सहारे बल्ली से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसके पिता खुमान शौच के लिए गए तो उन्होंने गायों की सार को बंद देखा। घर वापस जाकर उन्होंने सार बंद करने का कारण पूछा तो बताया कि पुत्र गया था। वह वहीं पर होगा। पिता ने वहां जाकर पुत्र को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने कमरा खोला तो वह फांसी पर लटक रहा था। तब तक उसके सांसें चल रही थीं। पिता ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता खुमान ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार हैं। इस कारण पुत्र धर्मेंद्र ही पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। इस वर्ष उड़द की फसल खराब हो गई थी। इस कारण बेटा तनाव में रहता था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed