फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hanging sucide teanagerwomen

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hanging sucide teanagerwomen
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुगरवारा में एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के मामा ने कुछ युवकों पर किशोरी को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम गुगरवारा निवासी किशोरी के माता- पिता पुणे में मजदूरी करते हैं और उसके दो भाई भी माता- पिता के साथ ही रहते हैं। किशोरी छह-सात वर्ष से अपने मामा के यहां राजघाट के ग्राम टौरिया में रहती थी। वह नौवीं तक पढ़ी थी और दो वर्ष पूर्व उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। बीते 30 अप्रैल को मामा अपनी भांजी को उसके दादा-दादी के पास थाना बानपुर के ग्राम गुगरवारा भेज आया था। बीते रोज बृहस्पतिवार को उसकी दादी अपनी रिश्तेदारी में गई थी, जबकि दादा गांव में ही घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी ने अपने कमरे में बल्ली से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जब उसके दादा शाम को घर पहुंचे और नातिन को बुलाया तो वह नहीं बोली। उन्होंने दरवाजा खोला तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के मामा हरगोविंद ने आरोप लगाते हुए बताया कहा है कि जब उसकी भांजी उसके यहां रहती थी तब गांव के ही कुछ लड़के उसे परेशान करते थे। इसकी शिकायती राजघाट चौकी पुलिस को भी दी थी। इसी वजह से वह भांजी को उसके दादा-दादी के पास गांव छोड़ आया था। इसी बात से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मृतका अपने मामा के यहां टौरिया में रहती थी। 30 अप्रैल को ही उसके मामा दादा- दादी के पास गुगरवारा छोड़ गए थे। बुधवार को मृतका का मामा ग्राम गुगरवारा में भांजी से मिलने गया था और अगले दिन जब मामा चला गया था।, उसके बाद किशोरी ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद फांसी लगाई है। कोई लड़का गांव में आया था और उसे परेशान कर रहा था, इस बात की गांव में जानकारी की लेकिन यह बात सही नहीं है। किशोरी ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
- राजकुमार यादव, थानाध्यक्ष बानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed