फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hanging sucide a people

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hanging sucide a people
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पाचौनी में एक युवक ने साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पाचौनी निवासी प्रीतम (26) पुत्र देशराज ने मंगलवार की रात को रोज की तरह परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी गर्मी होने के कारण आंगन में सो गई। बुधवार की सुबह जब उसकी मां जागी तो पुत्र के कमरे का दरवाजा खुला देखकर उसने कमरे में जाकर देखा तो उसका पुत्र कमरे में बल्ली पर साड़ी के फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए और उन्होंने प्रीतम के जिंदा होने की आस में उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के फांसी लगाने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मृतक के दो पुत्र हैं। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed