{"_id":"5f13536d8ebc3e636c664cac","slug":"hang-till-death-lalitpur-news-jhs17186129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
ded body
- फोटो : ded body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला तलैयापुरा में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला तलैयापुरा में होलीगढ़ा के पास निवासी संजू साहू (35) पुत्र दिनेश साहू शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी जागी और बगल वाले कमरे में सफाई करने गई तो वहां उसका पति संजू पंखे पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटक रहा था। यह देखकर वह चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन भी वहां पहुंचे और संजू को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक के भाई बृजेंद्र ने बताया कि उसका भाई संजू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी दो पुत्रियां हैं। संजू बस स्टैंड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था।