फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hang death

रात में पत्नी संग भुट्टा छीला, सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला ग्रामीण का शव

Sun, 27 Sep 2020 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
hang death
hang - फोटो : hang
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम सैमराडांग निवासी एक ग्रामीण देर रात तक पत्नी के साथ भुट्टा छीलकर मक्का निकालता रहा और सुबह पत्नी जागी तो पति फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम सैमराडांग निवासी कलू (50) पुत्र धरमलाल यादव ने इस बार खेत पर मक्का की खेती की थी। फसल पकने के बाद शुक्रवार को उसने भुट्टा की कटाई कराई, जिसमें करीब तीन कुंतल भुट्टा हुए। वह भुट्टे घर ले आया। खाना खाने के बाद पत्नी के साथ रात में करीब साढ़े दस बजे तक भुट्टे छीलकर मक्का निकालते रहे। इसके बाद कलू सोने चला गया और पत्नी कुसुम भी कुछ देर बाद कमरे में सोने चली गई। उसकी पत्नी रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे जब जागी और बाहर वाले कमरे में गई तो पति कलू म्यारी पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। लोगों ने दूसरे गांव खैरा भावनी में रहने वाले मृतक के भाइयों व थाना बार पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है, जबकि वह तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। मृतक के छोटे भाई मनीराम ने बताया कि भाई मानसिक रूप से बीमार था। कई बार गांव में उत्पात करता रहता था। बीते वर्ष उसने गांव में स्थित एक मंदिर की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऐसा कोई कारण नहीं था जिससे वह परेशान चल रहा हो या फिर घर में या बाहर कोई विवाद हुआ हो, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाई है। फिलहाल परिजन मानसिक स्थिति के चलते ही फांसी लगाना मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed