फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   handpump water problem

शहर के लोगों की बढ़ रही हैंडपंप पर निर्भरता

Fri, 02 Jul 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
handpump water problem
ललितपुर। शहर के लोगों की हैंडपंप पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। कारण है कि पाइप लाइन में प्रेशर कम आता है। साथ ही टैंकरों की संख्या भी पर्याप्त नहीं हैं, जिसके कारण लोगों को हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है। विभिन्न मोहल्लों में पेयजल का संकट अभी भी बना हुआ है। हैंडपंपों पर लग रही भीड़ से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर में करीब पंद्रह हजार लोगों ने जल संस्थान से कनेक्शन ले रखे हैं। इन संयोजनधारियों को पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाती है। गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, जिसे पूरा करने में जल संस्थान के लिए मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इनमें मोहल्ला नेहरू नगर, सिद्धनपुरा, नारायणपुरा, विष्णुपुरा, श्रद्धानंदपुरा, चौबयाना, पुरानी बजरिया, आजादपुरा शामिल हैं। यहां के लोगों को हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिन स्थानों पर पेयजल की समस्या बनी हुई है, उनमें से कई जगहों पर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। इस समय विभाग द्वारा टैंकर से करीब 12 फेरे लगाए जा रहे हैं, जो काफी कम हैं। जो टैंकर पहले से खराब हैं, उन्हें अभी तक सुधरवाया नहीं गया है। जिससे कई स्थानों पर टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

----
जल संस्थान शहर की जलापूर्ति सुधारने में अब तक नाकाम रहा है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। - रामान सिंह
----
पाइप लाइनों में पानी का प्रेशर काफी कम है, जिस वजह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में हैंडपंप भी एक मात्र सहारा रहा जाता है। - कमलेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दस से बारह टैंकर से पानी की आपूर्ति समस्याग्रस्त क्षेत्रों में की जाती है। इसके लिए एक ट्रैक्टर किराए पर लगाया गया है और एक विभाग का है। इसके अलावा कुछ समाजसेवी भी टैंकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा रहे हैं। कुछ टैंकर कंडम हैं, जिनकी सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी है।
संजय निरंजन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed