फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Guruji celebrating Rangrelia with women in school, photo viral

स्कूल में महिलाओं के साथ रंगरेलिया मना रहे गुरुजी, फोटो वायरल

Wed, 20 Jul 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Guruji celebrating Rangrelia with women in school, photo viral
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक अध्यापक की कुछ महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हुई है। मामले में डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की जिस कक्षा में अध्यापक विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं, उस कक्षा में अध्यापक द्वारा बाहरी महिलाओं को बुलाकर रंगरेलियां मनाने की कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इन फोटो में जहां अध्यापक के अलग-अलग महिलाओं से वीडियो कॉल के दौरान लिए गए स्क्रीन शॉट फोटो हैं। वहीं एक महिला कक्षा में ब्लैक बोर्ड के सामने खड़े होकर फोटो खिंचाती नजर आ रही है। जबकि एक फोटो में एक अन्य महिला और अध्यापक एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। फोटो के ही पीछे बच्चों की पढ़ाई सामग्री दीवार पर टंगी दिख रही है। फिलहाल यह मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने पर उन्होंने इसकी जांच के आदेश बीएसए को दिए हैं। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रामप्रवेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed