फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GRP nabs smuggler; 14 bottles of Haryana-brand liquor seized.

Lalitpur News: जीआरपी ने पकड़ा तस्कर, हरियाणा ब्रांड की 14 बोतलें बरामद

Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
GRP nabs smuggler; 14 bottles of Haryana-brand liquor seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जीआरपी ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर के पास से पुलिस ने शराब की 14 बोतलें बरामद कीं। वह हरियाणा व चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाकर झांसी में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के फुटपाथ से संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग लेकर घूम रहे युवक को पकड़ा। तलाशी में युवक के बैग से शराब की 14 बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रानू वर्मा उर्फ हेमंत कुमार निवासी नई बस्ती कोतवाली झांसी बताया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि रानू हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ते दामों में शराब खरीदकर झांसी में महंगे दामाें पर बेचता था। पकड़े गए शराब तस्कर पर कोतवाली थाना झांसी में आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed