फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Growing graph of corona infected, nine infected found

कोरोना संक्रमितों का बढ़ रहा ग्राफ, नौ संक्रमित मिले

Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Growing graph of corona infected, nine infected found
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ने लगा है। दो दिन में पहली बार नौ संक्रमितों के मिलने के बाद भी प्रशासन गंभीर नही है। हैरत की बात तो यह है कि अब कोविड गाइडलाइन का पालन भी लोग नहीं कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सभी को कोविड नियमों का पालन अभी से करना शुरू कर देना चाहिए। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस की गति लगातार बढ़ रही है। यहां पर अब तक जांच में जहां एक दिन में अधिकतम चार संक्रमित मिल रहे थे, वहीं रविवार को लिए गए सैंपल की जांच में आठ संक्रमित मिले हैं। हालांकि सोमवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिलने से राहत बनी हुई है, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमण का खतरा टला नहीं है। रविवार को जांच में आठ और सोमवार को एक संक्रमित मिला। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला घुसयाना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, तालबेहट के ग्राम चंद्रापुर निवासी 20 वर्षीय युवती, ब्लॉक महरौनी के ग्राम समोगर निवासी 21 वर्षीय युवती, बम्हौरी घाट निवासी 19 वर्षीय युवक, ग्राम बमराना निवासी 22 वर्षीय युवक, नैनवारा निवासी 20 वर्षीय युवक, ब्लॉक बिरधा के कस्बा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम सागौरिया निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, धौर्रा निवासी 23 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में रविवार को लिए गए सैंपल में आठ समेत नौ व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
- डॉ. मुकेशचंद्र दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed