फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ground water storage scheme

संगोष्ठी में भूजल संरक्षण पर दिया बल

Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ground water storage scheme
कंधारीकला में भूजल सप्ताह में लोगों को जागरुक करते विशेषज्ञ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भूजल सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत अटल भूजल योजना के तहत विकासखंड तालबेहट के चयनित ग्राम पंचायत कंधारी खुर्द एवं कंधारी कला में आयोजित जल संरक्षण व संवर्धन जागरूकता संगोष्ठी में भूजल संरक्षण पर बल दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक अभियंता भूगर्भ जल विभाग वीरेंद्र वीर पाठक, आईईसी एक्सपर्ट अखिलेश पांडेय व ग्राम प्रधान कंधारी खुर्द देवी सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई/ नोडल अधिकारी आकाश दीप द्वारा किया गया। सहायक अभियंता ने भूजल सप्ताह पर चर्चा करते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर भूजल की गुणवत्ता व संरक्षण की आवश्यकता है। प्रदूषित सीवेज और औद्योगिक कचरों द्वारा हो रहे प्रदूषित जल को रोकने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कृषि के लिए जल का निष्कासन अत्यधिक मात्रा में होता है, वहां ऐसी फसलें उगाई जानी चाहिए, जो मिट्टी की गुणवत्ता और भौगोलिक क्षेत्र के अनुकूल हों, जिससे भूजल के अत्यधिक दोहन को सीमित किया जा सके। अखिलेश पांडेय ने समुदाय के लोगों को जल संरक्षण व संवर्धन पर बल दिया। भारत सरकार की इस वर्ष की थीम जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प। के बारे में बताया गया। वहीं, कन्धारी खुर्द के प्रधान देवी सिंह ने कहा कि अटल भूजल योजना में हमारी पूरी भागीदारी रहेगी। इस दौरान डीआईपी प्रतिनिधि के रूप में अजय मिश्रा, डॉ. आशाराम भारतीय, स्टाफ अविजीत परमार, शुभम श्रीवास्तव व हरिशंकर सोनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed