फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ground water crisis, handpump mentinence

भूगर्भ जल स्तर खिसका, खराब हैंडपंपों की संख्या बढ़ी

Mon, 05 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ground water crisis, handpump mentinence
ललितपुर। मानसून के सक्रिय नहीं होने से भूगर्भ जल स्तर निरंतर गिर रहा है। इससे खराब हैंडपंपों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कई हैंडपंप पानी कम देने लगे हैं तो कुछ हैंडपंपों से पानी की जगह हवा निकल रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सिद्धनपुरा, नेहरू नगर व रैदासपुरा वार्ड की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा में टोरिया मंदिर के सामने हैंडपंप खराब हो गए हैं। इस कारण सभासद के घर के बगल में लगे हैंडपंप पर भारी दबाव बढ़ गया है। यहां सुबह चार बजे से हैंडपंप चलना शुरू हो जाता है तो रात 12 बजे तक चलता है। यही स्थिति बी केबिन के पास लगे हैंडपंप की है। वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में भी पुलिस चौकी के पास लगे हैंडपंप पानी कम देने लगे हैं। एक हैंडपंप सीसी रोड की ऊंचाई के कारण अनुपयोगी हो गया है। वार्ड नंबर दो रैदासपुरा वार्ड में भी दो हैंडपंप खराब हैं। यहां पाइप लाइन की जलापूर्ति बाधित है। रविवार को जल संस्थान कर्मियों ने आपूर्ति को बहाल करने के लिए चैंबर की सफाई की। यहां के लोगों का कहना है कि दो महीने से पठापुरा, विष्णुपुरा में पानी नहीं आ रहा है। पुरानी बजरिया में लगा हैंडपंप भी पानी कम देने लगा है। इस हैंडपंप से पठापुरा व विष्णुपुरा के लोग पानी भरते हैं। इसके अलावा जो हैंडपंप रिबोर की स्थिति में हैं, उनकी जगह नए हैंडपंप भी नहीं लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ला नेहरू नगर की रत्ना, प्रभा, सावित्री व कुसुम ने खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

----
आजादपुरा के घरों में पहुंच रहा नलों से दूषित पानी
शहर के मोहल्ला आजादपुरा में नलों से दूषित पानी आ रहा है। शहर के आजादपुरा स्थित वार्ड की एक गली में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई होते ही 10 मिनट तक गंदा पानी आता है। इसकी वजह जगह-जगह लीकेज हैं और पुरानी पाइपलाइनों को नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में अब तक करीब छह सौ खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा चुकी है। जो भी खराब हैंडपंप है उन्हें भी ठीक कराया जाएगा। खराब हैंड पंपों की सूची पार्षद के माध्यम से तैयार कराई जा रही है।
निहाल चंद्र, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed