फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ground breaking ceremony: Today 46 companies will present investment blueprint

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: आज 46 कंपनियां पेश करेंगी निवेश का खाका

Mon, 19 Feb 2024 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony: Today 46 companies will present investment blueprint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समिट में 46 कंपनियां जनपद मुख्यालय पर प्रतिभाग करेंगी। इन्हें निवेश से मिलने वाले लाभ बताएं जाएंगे। साथ ही अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे।
यहां सोमवार को निवेशकों के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है। निवेशक मीट के दौरान 194 लोगों ने एमओयू साइन किया था। इनसे 1,12,577 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद थी। इनमें से 63 उद्यमी ही धरातल पर अपना निवेश उतारने के लिए आगे आए हैं। इनसे 15,707 करोड़ रुपये जनपद में आएगा। 17 उद्यमियों का निवेश दस करोड़ से ऊपर है। उन्हें प्रदेश मुख्यालय पर भेजा गया है। बाकी 46 उद्यमियों के साथ जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
पीतल खिलौना उद्योग को मिलेगा विशेष बढ़ावा
पीतल खिलौना उद्योग जनपद का जाना माना कारोबार है। ग्राम जखौरा में इन खिलौनों के विशेष कारीगर रहते हैं। पीतल के खिलौने व मूर्तियां बनाने के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तीन करोड़ रुपये का निवेश आया है। इससे स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मेडिकल व उच्च शिक्षा में भी आए निवेश के प्रस्ताव
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिन प्रस्तावों को शामिल किया गया है, उसमें तीन स्वास्थ्य शिक्षा व एक उच्च शिक्षा के लिए है। इन चारों प्रस्ताव में करीब 19 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे स्थानीय छात्रों को लाभ मिलेगा।
----------------
पर्यटन सुविधाओं के लिए भी आया निवेश
प्रशासन पर्यटन विकास के लिए जो प्रयास कर रहा है, उसका रंग निवेशक मीट में दिखाई दिया। पर्यटन सुविधाओं को लेकर दो प्रस्ताव आए हैं। छह करोड़ से पर्यटन स्थलों पर होटल आदि का निर्माण किया जाएगा।
----------------
मल्टीप्लेक्स, खनिज, पेट्रोल पंप व मत्स्य उद्योग के लिए भी योजना
अभी तक पेट्रोल पंप को सेवा के रूप में लिया जाता रहा है। पहली बार ग्रामीण इलाकों में स्थित पेट्रोल पंप पर होटल बनाकर अतिरिक्त आमदनी के निवेश प्रस्ताव को भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही क्रसर उद्योग को शामिल कर उन्हें बिजली आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वहीं, मत्स्य उद्योग व मल्टीप्लेक्स में निवेश के प्रस्ताव आए हैं।

------------------------
जनपद में आने वाले निवेश से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों में गति आएगी। यहां ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 46 निवेशक शामिल होंगे।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed