फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grand procession taken out on Shri Krishna Janmashtami; devotees full of enthusiasm.

Lalitpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तों का उत्साह

Sat, 05 Sep 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on Shri Krishna Janmashtami; devotees full of enthusiasm.
तालबेहट। नगर और आसपास के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर रात में जन्मोत्सव के कार्यक्रम हुए। नगर में गाजे-बाजे के साथ एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन


पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में बड़ा उत्साह था। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। मदन मोहन सरकार मंदिर में पूजन के बाद शोभायात्रा हजारिया महादेव मंदिर से निकली। इसमें सबसे आगे ऊंट और एक दर्जन घोड़े नृत्य करते चल रहे थे। उनके पीछे बुंदेलखंडी सैरा नृत्य करते कलाकार रंग-बिरंगी पोशाकों में थे। बग्गी पर भगवान कृष्ण के स्वरूप और ट्रैक्टर पर विशाल प्रतिमा चल रही थी। ट्राला पर कृष्ण लीला नृत्य करती टोलियां और जयकारे लगाते युवा जोश के साथ थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा नगर के पेट्रोल पंप और बस स्टैंड से होती हुई मैहरावन माता मंदिर पर समाप्त हुई। नगर में जगह-जगह इसका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पेट्रोल पंप पर जाम की स्थिति भी रही। सीओ आशीष कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव,स्वामी प्रसाद यादव, उदय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान खांदी रघुराज प्रताप सिंह, भूपेंद्र यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed