फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram pradhan complaint against vdo

दैनपुरा गांव के विकास में वीडीओ पर बाधक बनने का आरोप

Thu, 19 Aug 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan complaint against vdo
दैनपुरा में अधूरा पंचायत भवन - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/ललितपुर। मड़ावरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दैनपुरा के प्रधान ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम सभा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी हटाने की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि वह नियमानुसार कार्य खुद नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

दैनापुर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रकाश बरार ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम सभा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मनमाना रवैया अपनाए हुए हैं। वह गांव की जरूरत के हिसाब से नहीं अपने हिसाब से कार्य कराने का दबाव बना रहे हैं। पिछली पंचवर्षीय कार्ययोजना में गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था जो आधा अधूरा पड़ा है। इस पंचायत भवन के नाम पर कुछ पैसा भी निकल चुका है। इसका घटिया फाउंडेशन तैयार होने के कारण एमआई द्वारा इसे निरस्त कर दिया था। फिर भी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पंचायत भवन के निर्माण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि पंचायत भवन मानक के अनुसार दूसरी जगह पर बनाया जा सकता है। इसके अलावा गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और रास्ते में मौरम डलवाई थी, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए वर्तमान विकास अधिकारी को गांव से हटवाकर दूसरे विकास अधिकारी की तैनाती की जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत भवन के निर्माण के लिए जो धनराशि निकाली गई थी, उससे संबंधित काम कराया गया है। पंचायत भवन का निर्माण उनकी प्राथमिकता है। ग्राम प्रधान जो आरोप लगा रहे हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी( सचिव)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed